बैतूल। नेताओ,जनप्रतिनिधियों से पटरी बैठा नही पाने के बाद शिकायती दौर के चलते सीएमओ घोड़ाडोंगरी  को सस्पेंड कर दिया गया है।  आयुक्त
नगरीय प्रशासन भारत यादव ने आज सीएमओ ऋषिकांत यादव का  निलंबन आदेश जारी किया। निलंबन अवधि में  श्री यादव का मुख्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास नर्मदापुरम रहेगा । श्री यादव पर कई अनियमितता के आरोप लगे थे। वही उनकी परिषद के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, पार्षदों समेत भाजपा नेताओं से पटरी नही बैठ पा रही थी।  यही वजह है की उनके खिलाफ शिकायती दौर जारी था। 


नगरीय प्रशासन कमिश्नर ने सीएमओ यादव के खिलाफ जारी किए निलंबन पत्र में इसे तत्काल प्रभाव से लागू किए जाने का भी निर्देश दिया है।

जांचों में पाए गए दोषी

आदेश में उल्लेख किया गया है की 

 एसडीएम शाहपुर की अध्यक्षता  संयुक्त जाँच दल द्वारा जाँच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है। जिसमे बताया गया की सीएमओ यादव द्वारा नगर के विकास कार्यों में रुचि नहीं ली जा रही है। श्री यादव द्वारा शासन के आदेशों के विपरीत बाजार नीलामी की गई।  सम्पति नामांतरण विज्ञप्ति जिले में सर्वाधिक प्रकाशित होने वाले स्थानीय समाचार पत्र में प्रकाशन किया जाना था, जो नहीं किया गया।। सही नामांतरण प्रकरणों को निरस्त कर दिया जाता है।