झल्लार ।विक्की आर्य की रिपोर्ट

। झल्लार थाना इलाके में बैतूल झल्लार सड़क पर पुलिस ने एक बोरी से युवक की लाश बरामद की है। लाश तीन से चार दिन पुरानी बताई जा रही है।जिसकी शिनाख्त नही हो सकी है। पुलिस मृतक का पीएम करवाकर उसकी पहचान के प्रयास कर रही है।युवक के शव को फिलहाल पीएम के बाद दफना दिया गया है।उसके कपड़ो से पहचाना के प्रयास किए जा रहे है।

 

 

झल्लार थाना इलाके में मुख्य मार्ग पर  झल्लार से करीब 5 किमी. की दूरी पर ग्राम चिचोलाढाना के पास एक पुलिया के नीचे एक बोरी  पड़ी होने की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी थी। बोरी से उठ रही बदबू के बाद गांव वालो का ध्यान उस तरफ गया था। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बोरी की जांच की तो उसमे एक युवक की लाश पाई गई। इस लाश के हाथ पैर रस्सियों से बंधे हुए थे। जिसे एक प्लास्टिक की बोरी में भरकर फेंका गया था।

मृतक लगभग 30 वर्ष का बताया जा रहा है। जो काला पेंट और काली ही शर्ट पहने हुए है। जिसे एक मोटे प्लास्टिक के रस्से से बांधा गया था। यह लाश लगभग 3-4 दिन पुरानी मानी जा रही है। मृतक की शिनाख्त नही हो सकी है।झल्लार पुलिस ने लाश को पीएम के लिए भैंसदेही में कराया है।जिसके बाद उसकी हत्या संबंधी जानकारी सामने आ सकेगी। फिलहाल इसके शार्ट पीएम की रिपोर्ट नही मिली है।आशंका है की मृतक को कहीं से लाकर यहां फेंका गया है।पुलिस आसपास के थानो से गुम इंसान की पड़ताल कर रही है।जबकि तीन चार दिन पुराने सीसीटीवी भी खंगालने में जुट गई है।