राकेश अग्रवाल की रिपोर्ट

बैतूल। महाराष्ट्र बार्डर पर एक रिसोर्ट में चल रही रेव पार्टी पर बीती रात तीन थानो के पुलिस बल ने छापा मार कार्रवाई की है। यहां 11 लड़कियां समेत करीब 40 लोगो को हिरासत में लिया गया है। यह कार्रवाई गौनापुर में बने रिसोर्ट में की गई है।

 

 पुलिस की सूचना मिली थी कि यहां पर बिना इजाजत रेव पार्टी चल रही है। जिसके बाद मुलताई,आठनेर समेत अन्य थानो का पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचा।   बताया जा रहा है की मौके से  शराब  परोसी जा रही थी।जबकि वहां कई लड़कियां भी डांस करते पाई गई। सूत्र बता रहे हैं कि रिसोर्ट में लगभग 40 से 50 लोग थे और वहां पर रेव पार्टी चल रही थी।जिसकी सूचना मुलताई पुलिस को मिली और पुलिस ने देर रात छापामार कार्रवाई की है। जिसके बाद वहां से लोगों को हिरासत में लिया गया है, इधर यह भी जानकारी मिली है कि कुछ लोगों को रात में ही पुलिस ने छोड़ दिया है,जिन लोगो को छोड़ा है वह पांढुर्ना के बताए जा रहे हैं। बैतूल एसपी निश्छल एन झारिया ने बताया की रेव पार्टी की जानकारी मिलने के बाद मौके पर तीन थानो का पुलिस बल भेजा गया था । जहां 11 लड़कियां और 30 _40 अन्य लोग शामिल थे। यह पार्टी महाराष्ट्र के किसी व्यवसाई की थी। जहां शराब परोसी जा रही थी।इसके अलावा डीजे वगैरह का देर रात तक इस्तेमाल किया जा रहा था। कार्रवाई रात भर चली है। इस मामले में रिसोर्ट मालिक को भी आरोपी बनाया जायेगा। जिन जिन कानूनों का उल्लघंन पाया जाएगा। उन धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। इस पार्टी में शराब के इस्तेमाल को लेकर भी कोई लाइसेंस नहीं लिया गया था।

 

 

रिसोर्ट में चलती अनैतिक गतिविधियां...

 

जिस रिजॉर्ट में पुलिस ने छापा मार कार्रवाई की है,उस रिसोर्ट में वरुड,पांढुर्णा,मुलताई सहित अमरावती के लोग होना बताया जा रहे हैं। इसके पहले भी इस रिसोर्ट में अनैतिक गतिविधि होने की सूचना मिलती रही है,इस बार पुलिस ने छापामार कारवाई की है।

बताया जा रहा है की यह पार्टी पहले महाराष्ट्र में होने वाली थी।लेकिन वहां बार और शराब परोसने को लेकर बने सख्त कानून के कारण इस पार्टी को एमपी बॉर्डर स्तिथ इस रिसोर्ट में किया गया।