बैतूल। रास्ते में अकेली पाकर एक महिला  से सामूहिक दुराचार का मामला आठनेर इलाके में सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

 

आठनेर पुलिस को हंड्रेड डायल पर शिकायत मिली थी की एक महिला दुष्कर्म का शिकार हो गई है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को थाने लाया  । जहां पर शिकायत के आधार पर दो व्यक्तियों के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया गया है । 

 

टी आई आठनेर के मुताबिक दुष्कर्म के आरोप में राममुलाल उईके  और रामकिशोर धुर्वे दोनों निवासी घोघरी निवासी भैंसदेही के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बताया जा रहा है की राममुलाल  अपनी बहन की तबीयत खराब होने के कारण बस से दूसरे गांव जा रहे थे। इसी दौरान वे बीच रास्ते में  बस से उतर गए और पैदल चलने लगे। इसी दौरान उन्हें सुनसान सड़क पर एक महिला मिली।  थोड़ी बहुत जान पहचान के बाद दोनों व्यक्ति उसे एक तरफ खेत में ले गए और उसके साथ दुराचार की घटना को अंजाम देने लगे।  इसी दौरान किसी व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म की घटना देखे जाने के बाद डायल हैंड्रेड को इस की जानकारी दी गई।  जिस पर डायल ने पीड़िता को थाने लाया और यहां पर महिला से पूछताछ के बाद दोनों व्यक्तियों के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है। फिलहाल दुराचार करने वाले दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है ताकि उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।