उन्नाव । उन्नाव के गौरा गांव की रहने वाली चौबीस साल की युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सकरन गांव में एक घर के सामने वो धू-धूकर जल रही थी। ये घर उसके प्रेमी का था। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे कानपुर रेफर कर दिया गया है। आसपास के लोगों के मुताबिक़ ये लड़की सकरन गांव में रहने वाले एक लड़के से प्यार करती थी। दोनों आठ साल से साथ थे। लेकिन अब प्रेमी ने शादी से इंकार कर दिया था। इस वजह से लड़की ने प्रेमी के घर के सामने ही खुद को आग लगा ली। उसे गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया। जली होने के बाद भी लड़की ने बयान दिया कि उसके प्रेमी के पिता ने उसे आग लगाई है। जबकि आसपास के लोगों ने बताया कि लड़की ने खुद को आग के हवाले किया था। 
जब प्रेमी लड़के ने शादी से इंकार कर दिया था। पहले भी तीन बार लड़की ने उसे जेल भिजवाया था। इस बार उसने बदला लेने के लिए खुद ही खुद को आग लगा ली और पुलिस को बयान दिया कि लड़के के पिता ने उसे आग लगा दी है। हालांकि आसपास के चश्मदीदों ने बताया कि ये गलत है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और लड़की का भी इलाज किया जा रहा है।