बैतूल। जिले में आज लोगो की नाराजगी का असर भी मतदान पर देखने को मिला। यहां एक मतदान केंद्र पर सिर्फ 4 वोट पड़े जबकि दो मतदान केंद्रों पर एक भी वोट नहीं डाला गया। जबकि तीन अन्य पर प्रशासन ने कुछ वोट पड़वाए है। जबकि डोडाजाम केंद्र पर महज 10 वोट पड़े है।

समस्याओं से दो चार हो रहे घोड़ाडोंगरी विधानसभा के  मतदान क्रमांक 48 भतोडी और 234 ढोल में एक भी वोट नही पड़ा।जबकि देवठान में 4,कनारी में 12 और घोघरा में 234  वोट पड़वाए गए है। 

 

डोडा जाम में सिर्फ दस वोट

 

 

भैसदेही विधानसभा क्षेत्र  के  ,ङोङाजाम में सिर्फ दस वोट पड़े।  यहां पोलिंग बूथ उत्तरी में 5 ग्राम के मतदाता मतदान करते है।  इनमे उत्तरी गांव ,भाटबोरी, गांव वन ग्राम पलंगा , बाराउत्तरी ,और गवाङी ढाना शामिल है । जिसमें 5 ग्राम में कुल 1051 मतदाता है। इन लोगो ने आज मतदान का बहिष्कार कर दिया।   इस संबंध में सरपंच नेहरू लाल उप सरपंच आसाराम यादव तथा पूर्व सरपंच भूताढीकारे  पूर्व जनपद सदस्य वजीलाल एवं गांव के बुजुर्गों ने बताया कि हमारे ग्राम में आजादी के बाद से आज तक थ्री बिजली  नहीं पहुंची है। मोबाइल टावर की सुविधा नही मिल सकी है। सड़क भी नहीं है। भटबोरी ग्राम में कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं है । नल जल योजना भी नहीं लाई गई है ।हम पेयजल संकट से भी जूझते है।  गांव के लोगों को जनप्रतिनिधि रमेश राठौड़ ,बलराम ककोड़िया, आसाराम सरपंच ,श्याम जी यादव ,कृष्ण आर्य ,संदीप यादव उप सरपंच, पलसिया सरपंच सहित सभी लोगों ने मौके पर जाकर समझाइश दी लेकिन  लोगों ने मतदान से इंकार  कर दिया। लोगो ने समस्या हल करने के लिए स्टाम्प पर लिखकर देने की शर्त रखी।  आम लोगो के बहिष्कार के बाद इस पोलिंग बूथ पर  आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, ग्राम कोटवार  व अन्य सरकारी कर्मचारियों से मतदान कराया गया। इस तरह यहां सिर्फ दस वोट पड़े है।