लखनऊ ।  पांचवें चरण में यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान आज होगा। इसमें राजनाथ सिंह, राहुल गांधी, स्मृति  इरानी, कौशल किशोर, निरंजन ज्योति व यूपी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह सहित 144 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। यहां 2,71,36,363 मतदाता वोट डालेंगे।  
यहां मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि पांचवें चरण में 1,44,05,097 पुरुष, 1,27,30,186 महिला और 1,080 थर्ड जेंडर हैं। इसके साथ ही लखनऊ पूर्व के विधानसभा उपचुनाव के लिए भी आज ही वोट पड़ेंगे। इसके अलावा देशभर में 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर भी वोट पड़ेंगे। जिसमें 1,44,05,097 पुरुष, 1,27,30,186 महिला और 1,080 थर्ड जेंडर हैं। सबसे अधिक मतदाता मोहनलालगंज और सबसे कम मतदाता बांदा में हैं। सबसे अधिक 15 प्रत्याशी फतेहपुर और सबसे कम 4 प्रत्याशी कैसरगंज लोकसभा सीट पर हैं। लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट पर कुल 4,64,510 मतदाता हैं। मोहनलालगंज (सुरक्षित) व लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन (सुरिक्षत) व झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी (सुरिक्षत) तथा बाराबंकी(सुरिक्षत) व फैजाबाद, कैसरगंज और गोण्डा में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जायेंगे।