बैतूल।। शापिंग करने भैंसदेही से बैतूल आए एक दंपत्ति ने   बडोरा ब्रिज के पास अपनी कार में  जहर पी लिया। दोनो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां से उन्हे इलाज के लिए निजी अस्पताल भेज दिया गया है।घटना रविवार शाम की है।।

 

  बताया जा रहा है की नवविवाहिता दंपत्ति का एक दूसरे से किसी बात पर विवाद होने पर माचना ब्रिज बडोरा में कार में ही जहर पी लिया। दोनों पति- पत्नी कार लॉक कर कार में ही थे। लेकिन पत्नी को उल्टी होने पर जब उसने गेट खोला तो वहां जमा भीड़ ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। कार से जहर की एक शीशी भी मिली है। पति-पत्नी ने जहर क्यों पिया इसका खुलासा  नही हो सका है।  फिलहाल पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। 

 

मूल रूप से चोपना थाना के ग्राम हीरापुर में रहने वाले कपिल मधु पिता सुधा मधु (28) का विवाह लगभग डेढ़ साल पहले ही बटकीडोह निवासी रिया (20) के साथ हुआ था। कपिल भैंसदेही में फ्रुट्स की दुकान चलाता है। जिससे कपिल एवं उसकी नवविवाहित पत्नी रिया भैंसदेही में ही रहते है। रविवार को कपिल एवं रिया शॉपिंग करने बैतूल आए थे। बैतूल से भैंसदेही जाने के दौरान कपिल एवं रिया ने अपनी आर्टिका कार क्रमांक एमपी 48 सीए 1739 बडोरा में माचना ब्रिज बस स्टॉप पर खड़ी कर दी। दोनों को जिला अस्पताल लाने वाले कोठीबाजार निवासी काइद अहमद ने बताया कि आर्टिक कार काफी समय से बडोरा बस स्टॉप पर खड़ी थी। कार अंदर से लॉक थी। कार में एक युवक और एक महिला बैठी थी । दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। कार अंदर से लॉक होने के कारण समझ नहीं आया कि किस बात पर विवाद हो रहा था। इस दौरान वहां कुछ लोग जमा हो गए इसके बावजूद उन्होंने कार का लॉक नहीं खोला। शाम को महिला ने कार का लॉक खोला एवं उल्टी करने लगी। कार से जहरीली दवाई की बदबू आ रही थी। तब महिला ने बताया कि हम दोनों पति-पत्नी है और हमने जहरीला पदार्थ पी लिया है। वहां मौजूद लोगों ने दोनों को कार में ही बैठाया और काइद अहमद ने कार ड्राइव करते हुए दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में रिया और कपिल ने अपना नाम पता तो बताया लेकिन जहर खाने का कारण नहीं बताया। कार से एक 250 एमएल की पाइजन की शीशी भी मिली है। अस्पताल पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस ने दोनो पति-पत्नी के मृत्यु पूर्व बयान भी करवाए है। जिसमे महिला ने दोनो के बीच आपसी विवाद होने की वजह बताई है। इधर निजी अस्पताल में भर्ती दंपत्ति की हालत फिलहाल ठीक है। राठी हॉस्पिटल के डायरेक्टर dr नूतन राठी ने बताया की दोनो की स्तिथि स्थिर है। वे पहले से बेहतर है।