बैतूल।  शहर के सदर इलाके में एक निजी कालेज और काफी हाउस के बीच  एक घर से अधेड़ महिला को संदिग्ध हालत में पकड़ा गया है। महिला बाहर से ताला लगे एक कमरे में बंद थी। जिसे युवक बाहर से बंद कर गया था। पुलिस ने छापे के बाद कमरे से कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।

 

 आज दोपहर भगतसिंह वार्ड में वार्डवासियों ने पुलिस से शिकायत की थी कि एक रिटायर वन कर्मी के  मकान में संदिग्ध गतिविधियां चल रही है। उक्त मकान के कमरे में एक युवक रहता है। कमरे में बाहर से ताला बंद किया  हुआ है। इस सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। यहां कमरे में बाहर से ताला लगा हुआ था। ताला तोड़े जाने पर कमरे में अंदर 50 साल की एक अधेड़ महिला मिली। 

टी आई अजय सोनी ने बताया की कमरे का ताला तोड़ने पर अंदर एक 50 वर्षीय महिला मिली है। जिसे हिरासत में लिया गया है। महिला इस कमरे में रहने वाले युवक की परिचित बता रही है। महिला और मकान मालिक को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। कमरे से शराब की बोतले और कुछ आपत्तिजनक सामग्रियां मिली है। 

 

 

नजर रखे थे मोहल्ले वाले

 

 

भगतसिंह वार्ड में रिटायर वन कर्मी के घर पर कोलगांव का युवक किराए से रह रहा है। इस कमरे में संदिग्ध गतिविधियों पर मोहल्ले के लोग नजर रखे हुए थे। बताया जा रहा है की महिला अक्सर यहां आती रहती थी। आज भी युवक तो कमरे से लौट गया लेकिन महिला नही लौटी।उसे कमरे में बाहर से ताला लगाकर बंद कर दिया गाय। 

वार्ड वासियों का कहना था कि  यह महिला अकसर यहाँ आती जाती है और लड़के भी आते है। आज भी महिलाओ ने कमरे पर नजर रखी।जैसे ही युवक ताला लगाकर गया। महिलाओ ने लोगो की मदद से पुलिस को खबर कर दी। 

 

पुलिस ने मौके पर पहुँचकर कमरे का ताला तोड़ तो कमरे के अंदर एक महिला मिली। जब कमरे को पुलिस ने चेक किया तो कमरे के भीतर कंडोम के पैकेट्स और शराब की खाली बोतल और  डिस्पोजल मिले है। फिलहाल पुलिस महिला को हिरासत में लेकर थाने लेकर गई है। महिला से पूछताछ के बाद की घटना का कुछ खुलासा हो सकता है।