बैतूल। जिले में आज दो हजार से ज्यादा केंद्रों पर 0 से 5 साल तक के बच्चो को पल्स पोलियों की दवा पिलाई गई। इसके लिए 4 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की सेवाएं ली गई है।जो 1 लाख 68 हजार से ज्यादा बच्चो को यह दवा पिला रहे है। प्रशासन ने दूरस्थ केंद्रों के लिए भी यह व्यवस्था की है।

 

अभियान के तहत 1 लाख 68 हजार 416 बच्चो को दवा पिलाई जानी है।जिसके लिए आज पहले दिन पल्स पोलियों के लिए बनाए गए केंद्रों पर दवा पिलाई जा रही है। स्वास्थ्य प्रशासन ने इसके लिए 2018 केंद्र बनाए है। जहां आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,सहायिका ,आशा कार्यकर्ता, एएनएम, सी एच ओ समेत अन्य 4036 कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इनकी निगरानी 357 सुपरवाइजर कर रही है। प्रशासन ने दवा पिलाने के लिए 88 आवागमन के केंद्रों पर यह व्यवस्था की है। जबकि 21 दलों को जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में भेजा गया है। जिले में आने वाले घुमंतू परिवारों के बच्चो को भी पोलियो दवा पिलाई गई है।

आज बूथों पर दवा पिलाने के बाद कल सोमवार और मंगलवार दल छूट गए बच्चो को घर घर जाकर दवा पिलाएंगे। 

इसके पहले कल शनिवार अभियान की जागरूकता के लिए यहां एक रैली का भी आयोजन किया गया था। जिले के नेताओं,जनप्रतिनिधियों और अधिकारियो ने अभिभावकों को इस अभियान के तहत बच्चो को दवा पिलाने की अपील की है।