बैतूल। सदर क्षेत्र के करीब आधा सैकड़ा से अधिक युवाओं ने गुरूवार को कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले युवा कांग्रेस पार्टी की नीति-रीति और बैतूल विधायक निलय विनोद डागा के विजन से प्रेरित होकर शामिल हुए है। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के दौरान बैतूल विधायक निलय विनोद डागा के साथ ही ब्लॉक कांग्रेस शहर अध्यक्ष मोनू बडोनिया की मौजूदगी में प्रफुल्ल ठाकरे, पवन वेदरकर, अर्जून यादव, गोलू यादव, शुभम असलकर, मयंक निरापुरे, करन गुप्ता, संदीप बंजारे,राम धुर्वे, पराग यादव, खुशी माकोडे, वरूण टेकाम सहित अन्य युवा कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।  
भाजपा कार्यकर्ता भी हुए कांग्रेस में हुए शामिल
कांग्रेस पार्टी की नितियों से प्रेरित होकर पाढऱ के भाजपा कार्यकर्ता अखिलेश यादव ने भाजपा छोडक़र कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। वहीं कोदारोटी से केसरी यादव सहित अन्य लोगों ने बैतूल विधायक निलय विनोद डागा की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। सभी को कांग्रेस प्रत्याशी निलय विनोद डागा ने कांग्रेस का गमछा पहनाकर उनका स्वागत करते हुए उनके राजनीतिक भविष्य  के लिए शुभकामनाएं प्रदान की इस दौरान कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले सभी युवाओं ने कांग्रेस पार्टी को विजय बनाने का भी संकल्प लिया है।