घोड़ाडोंगरी तहसीलदार महिमा मिश्रा हटाई गईं, संतोष पथोरिया को सौंपा चार्ज

बैतूल। जिला प्रशासन में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने घोड़ाडोंगरी की प्रभारी तहसीलदार महिमा मिश्रा को हटाते हुए नायब तहसीलदार संतोष पथोरिया को घोड़ाडोंगरी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। पथोरिया वर्तमान में टप्पा तहसील सारणी के प्रभारी हैं और अब वह दोनों जगह का चार्ज देखेंगे।
झल्लार और भैंसदेही में भी बदले अफसर
कलेक्टर ने महिमा मिश्रा को झल्लार भेजा है। वहीं, झल्लार में पदस्थ नायब तहसीलदार भगवानदास कुमरे को हटाकर भैंसदेही में पदस्थापित किया गया है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, यह आदेश आज शनिवार की छुट्टी के दिन ही जारी किए गए हैं। महिमा मिश्रा को एकतरफा रिलीव करते हुए आज ही नए पदस्थापना स्थल पर ज्वाइन करने को कहा गया है।
शाहपुर तहसीलदार को दिए गए वित्तीय अधिकार
महिमा मिश्रा के स्थानांतरण के बाद घोड़ाडोंगरी तहसील के आहरण-संवितरण अधिकार अस्थाई रूप से शाहपुर तहसीलदार को सौंपे गए हैं।
लंबे समय से चल रहा था विचार
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, पिछले पांच महीनों से महिमा मिश्रा को हटाने पर मंथन चल रहा था, लेकिन आदेश नहीं हो पा रहे थे। शनिवार को अचानक प्रभारी मंत्री से चर्चा के बाद कलेक्टर ने यह बड़ा फैसला लिया।
देर शाम दूरभाष पर दिए निर्देश
सूत्रों के मुताबिक, कलेक्टर सूर्यवंशी ने शनिवार देर शाम सभी संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देश देकर नए पदस्थापना स्थल पर तत्काल उपस्थित होने को कहा।
2022 से थी घोड़ाडोंगरी में पदस्थ
महिमा मिश्रा वर्ष 2022 से घोड़ाडोंगरी में प्रभारी तहसीलदार के रूप में पदस्थ थीं। इससे पहले वे चोपना में कार्यरत थीं। बताया जा रहा है कि उनके कार्यकाल को लेकर लंबे समय से नाराजगी थी। यह फैसला अचानक आया, जिससे प्रशासनिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
🔹 गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही अलका इक्का को भैंसदेही भेजा गया था, लेकिन बाद में उनका तबादला मुलताई कर दिया गया। अब कुमरे को फिर भैंसदेही लाया गया है।
📌 कलेक्टर की यह कार्रवाई प्रशासनिक सख्ती और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में मानी जा रही है।