बैतूल। शहर की सड़को पर हो गए बड़े बड़े गड्ढों में आज कांग्रेसियों ने भाजपा के झंडे गाड़े और वहां बेशरम की टहनियां लगा दी। कांग्रेसियों ने इसे नगरपालिका में फैले भ्रष्टाचार का नतीजा बताया। पूर्व विधायक ने कहा की भाजपा का विकास हर बारिश में बह जाता है। 

पूर्व कांग्रेस विधायक निलय डागा और कांग्रेस जिलाध्यक्ष हेमंत वागद्रे के नेतृत्व में एक दर्जन से ज्यादा कांग्रेसी आज बैतूल गंज इलाके में इकट्ठा हुए। उन्होंने आबकारी कार्यालय मार्ग और गंज के मुख्य मार्ग पर एचडीएफसी बैंक वाली सड़क पर पहुंचकर खराब हो गई सड़को को लेकर विरोध जताया। कांग्रेसियों ने इस दौरान सड़को में हो गए बड़े बड़े गड्ढों में भाजपा के झंडे गाड़ दिए। यही नहीं उन्होंने इन गड्ढों में बेशरम की झाड़ियां भी लगा दी। आरोप है की महज छह माह पहले बनी सड़के पूरी तरह बरबाद हो गई है। यह नगरपालिका में फैले भ्रष्टाचार की वजह से हो रहा है। पूर्व कांग्रेस विधायक निलय डागा में कहा की पिछले छह माह में सड़को का इतना घटिया निर्माण हुआ है की सारी सड़के उखड़ गई है। सड़को पर दो से तीन फुट के गड्ढे हो गए है। गड्ढों में सड़क ढूंढना पड़ रहा है। भाजपा का विकास हर बारिश में बह जाता है। जनता के लिए इनका विकास टेंपरेरी और खुद का विकास परमानेंट रहता है।
इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हेमंत वागद्रे ने कहा की लोग बाइक पर अपने परिवारों के साथ जाते है तो घटिया सड़को पर गिर रहे है। यह भ्रष्टाचार का बड़ा उदाहरण है।
प्रदर्शन में कांग्रेस नेता धीरू शर्मा, अनुराग मिश्रा, सुनील जेंधे ,सरफराज खान, प्रशांत राजपूत,राहुल परते,पार्नषद फीस खान, सोमेश त्रिवेदी, प्रणय पाठक, शामिल थे।