उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में शुक्रवार को फ्लाइओवर के नीचे बस पलट जाने से जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं कई लोग घायल हो गए। बस में करीब 30-40 यात्री सवार थे जिनमें से 25 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ये हादसा अलीगढ़ के रोरावर इलाके में दिल्ली-कानपुर अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर हुआ। खचाखच भरी बस तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर फ्लाइओवर से नीचे गिरी। बस के नीचे गिरते ही उसके परखच्चे उड़ गए। इस दौरान चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने किसी तरह बस से लोगों को निकाला। सूचना मिलती ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और किसी तरह घायल यात्रियों को अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में एडमिट करवाया। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है जबकि 25 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों में से 5 यात्रियों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।