बैतूल। महिला अपराध की राज्य स्तर से हो रही मॉनिटरिंग में सख्ती और मैदानी स्तर पर पुलिस अधिकारियों की चुस्ती फुर्ती की परीक्षा कल बुधवार यहां बैतूल बाजार थाना इलाके में देखने को मिली।जब एक फोन काल के बाद पुलिस अधिकारियों को जंगल, पहाड़ की खाक छाननी पड़ी।हालाकि मौके पर पहुंचे अधिकारियों को मौके पर ऐसा कुछ नहीं मिला।जिससे लगे कि वहां कोई अपराध हुआ है। 

 

दरअसल। डायल हंड्रेड के राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम को बुधवार शाम ढलते समय एक नाबालिग का काल आया। इस काल ने सबके कान खड़े कर दिए। आनन फानन में संबंधित क्षेत्र के फास्ट रिस्पॉन्स व्हीकल को जानकारी भेजी गई और फिर रेस्क्यू अभियान शुरू हुआ। कंट्रोल रूम ने कालर की जानकारी क्षेत्र के टी आई और बाकी अधिकारियों को भेजी तो हड़कंप ही मच गया। पुलिस अधिकारी और कर्मचारी कालर को जंगल पहाड़,पेड़ ,खाई में ढूंढते रहे।।

टी आई बैतूल बाजार अंजना धुर्वे ने बताया कि करीब साढ़े चार पांच बजे एफ आर वी को इवेंट आया।उन्हे भी जानकारी मिली।।किस नाबालिग कालर ने काल किया कि उसके साथ रेप की घटना हो रही है। जैसे ही यह काल मिली कंट्रोल रूम में बालाजीपुरम एफ आईआर वी और उन्हें जानकारी भेजी।चूंकि सूचना इतनी गंभीर थी कि एक पल की देरी नहीं की जा सकती थी।वे खुद फास्ट रिस्पॉन्स व्हीकल से कालर की तरफ रवाना हुई।लेकिन लम्बा रास्ता और घने जंगल के बीच वे कालर को ढूंढते रहे। पुलिस कर्मियों और खुद उन्हें कई किमी चढ़ाई चढ़नी पड़ी। एफ आर वी को कई किमी कच्चे ऊबड़ खाबड़ पथरीले रास्ते पर चलाना पड़ा। लेकिन कालर का कोई सुराग नहीं मिला। इस बीच जैसे जैसे देरी हो रही थी जिस तरह की सूचना थी।उससे बेचैनी बढ़ती जा रही थी।वे कालर से लगातार उसकी लोकेशन पूछ रहे थे।वह बता रही थी।की वह एक।पेड़।पर चढ़ी हुई है।आखिर करीबी गांव के कुछ बच्चों की मदद ली गई।।वे।पुलिस को मौके के करीब ले गए । जहां मिली एक नाबालिग ने बताया कि उसे साथी चरवाहे लड़के तंग कर रहे थे।।इसलिए उसने रेप होने का काल कर दिया। पुलिस ने नाबालिग को उसके गांव लाकर माता पिता से।मिलवाया। नाबालिग गरीबी के चलते पढ़ाई छोड़ चुकी है।वह जंगल जाकर जानवर चराती है।जहां गांव के ही चरवाहे उसे चिढ़ाते ,तंग करते रहे है।इससे परेशान होकर उसने रेप का काल कर दिया था। बालिका के इस बयान के बाद पुकिसने राहत की सांस ली।।फोटो प्रतीकात्मक