बैतूल। सांसद कार्यालय में आज बैतूल सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री डीडी उईके के दिल्ली प्रवास पर रहने के कारण उनकी धर्मपत्नी ने झंडा वंदन किया । इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष समेत बैतूलविधायक,नपा अध्यक्ष समेत भाजपा संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

दिल्ली में।मुख्य समारोह के चलते केंद्रीय राज्यमंत्री डीडी उईके आज वही मौजूद थे। ऐसे में सदर स्तिथ सांसद कार्यालय में झंडा वंदन की जिम्मेदारी उनकी धर्मपत्नी ममता उईके ने उठाई। उन्होंने कार्यालय में तिरंगा फहराया। इस मौके पर  बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल,,भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार, नपा अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर,पूर्व अध्यक्ष आनंद प्रजापति, महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता मालवीय, रश्मि साहू, प्रेम मालवीय के अलावा भाजपा संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यालय का स्टाफ मौजूद था।