बैतूल। वरिष्ठ वकील, सहकारी क्षेत्र के जानकार और नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष रहे एडवोकेट जगदीश यादव का आज 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया। एक दिन पहले स्वास्थ्य कारणों के चलते उन्हें बैतूल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जहां से परिजन उन्हें नागपुर ले गए थे। आज सुबह करीब 7 बजे उन्होंने नागपुर में अंतिम सांस ली। उनकी अंत्येष्टि आज दोपहर बाद कोठीबाजार मोक्षधाम पर की जाएगी।

 

 

श्री यादव कांग्रेस की राजनीति से जुड़े रहे। संगठन के कई पदों पर भी रहे है। उन्हे गिने चुके को ऑपरेटिव के विशेषज्ञों में।माना जाता रहा है। वे साल 1989 से 1992 तक नागरिक बैंक के अध्यक्ष रहे है।

उनके भाई हेमंत यादव जिला न्यायालय में वकील है।जबकि पुत्र नितिन यादव महिला बाल विकास में डेटा इंट्री ऑपरेटर है।

 

उनकी अंतिम यात्रा कृष्ण पूरा वार्ड स्थित उनके निवास से निकाली जाएगी।अंत्येष्टि कोठीबाजार मोक्षधाम में दोपहर बाद की जाएगी।