शाहपुर में चली गोली, एक व्यक्ति घायल,भोपाल रैफर,।रेत के रुपए का लेनदेन बना झगड़े की जड़

बैतूल।बैतूल के शाहपुर में आज शनिवार रुपए के लेनदेन को।लेकर हुए विवाद में गोली चल गई। इसमें राजेश विश्वकर्मा नाम का व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली उसके बाएं पैर से आर पार होकर निकल गई।उसे शाहपुर में प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रैफर कर दिया गया है। घटना शाहपुर के उप नगरीय क्षेत्र पताऊव्वपुरा में हुई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
इस वारदात में खुद को रेत के धंधे में पार्टनर बता रहे राजेश विश्वकर्मा ने उन।पर हमले के लिए दूसरे पार्टनर केदार कुशवाह को जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया है कि गोली केदार के बेटे गिरिराज ने मारी।
घटना के बाद यहां हड़कंप मच गया है। घायल राजेश विश्वकर्मा को सीएचसी शाहपुर लाया गया।जहां उन्हें प्रायमरी ट्रीटमेंट के बाद भोपाल भेज दिया गया है।बताया जा रहा है कि उन पर तीन फायर किए गए।जिनमे दो फायर तो मिस हो गए।लेकिन तीसरी गोली उनके बाएं पैर की जांघ ने आरपार निकल गई।उनके साथी उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। आरोप है कि राजेश पर गोली चलाने के साथ ही उनकी लाठियों से जमकर पिटाई भी की गई।
राजेश ने लगाया यह आरोप
खदान का पेमेंट लेना था अपने पार्टनरों से ।दो बार का पेमेंट रुक हुआ था पेमेंट नहीं कर रहा था। केदार कुशवाह। दूसरी बार का पेमेंट जब उठाने आए तो मैं और एक और पार्टनर ने खदान बनाने के 14 लाख रु दिए है। शिव ठाकुर और मै राजेश विश्वकर्मा यहां पर आए। टोकन हमारे पास थे।कंपनी में उसने पेमेंट देने से मना कर दिया। ये आया रुम पर और आकर मारपीट करने लगा उसके लकड़े गिरिराज ने मुझपर गोली चलाई। तीन फायर किए दो मिस फायर हुए तीसरी गोली पैर में लगी।
बता दे कि शाहपुर इलाके में कई रेत खदाने है। यहां प्रशासन ने परम डिस्ट्रीब्यूटर को रेत खदान का ठेका दिया है।बैतूल में कंपनी का प्रबंधन देख रहे सीपी मिश्रा ने बताया कि कंपनी का इस विवाद से कोई लेना देना नहीं है। दोनों व्यक्ति कम्पनी से न तो जुड़े है।और न ही कंपनी का इनसे कोई वास्ता है। दोनों का कोई पुराना लेनदेन है।