बैतूल के गांधी वार्ड से भाजपा के वरुण जीते,आठनेर में कांग्रेस की किरण ने लहराया परचम,जाने कितने वोटो से हुई जीत

निखिल सोनी
बैतूल। बैतूल के गांधी वार्ड में पार्षद पद पर भाजपा का कब्जा हो गया है।जबकि आठनेर में कांग्रेस प्रत्यासी ने यह चुनाव जीत लिया है।
11 सितंबर हुए मतगणना के अब से कुछ देर पहले आए परिणामों में बैतूल के गांधी वार्ड से भाजपा के वरुण धोटे 609 वोट से जीत गए है।जबकि आठनेर में भवानी वार्ड से कांग्रेस की किरण सावरकर 28 वोट से जीत गई है।
दोनो वार्डो में प्रत्यासियों के निधन के बाद यह सीट रिक्त हुई थी। बैतूल के गांधी वार्ड में कांग्रेस के पार्षद रहे एडवोकेट राजकुमार यादव के निधन के बाद यह पद खाली हुआ था।जबकि आठनेर के भवानी वार्ड में भाजपा के गोलू उमरे की मृत्यु से यह सीट रिक्त हुई थी।
बैतूल में भाजपा के वरुण ने छीनी सीट
बैतूल में हुए पार्षद पद के चुनाव में भाजपा के वरुण धोटे ने कांग्रेस के मनोज शर्मा को 609 वोट से शिकस्त दे दी । वरुण को यहां 1049 जबकि मनोज शर्मा को 440 वोट मिले। निर्दलीय सोनू को 135 जबकि नोटा को 7 वोट पड़े। यहां 11 तारीख को हुए मतदान में 2406 में से 1631 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इसके साथ ही बैतूल नगरपालिका के 33 वार्डो में अब भाजपा के पार्षदों की संख्या 24 हो गई है।
आठनेर में जीती कांग्रेस
13 सिंतबर शुक्रवार को कन्या हाईस्कूल परिसर के स्ट्रांग रूम में नगर परिषद आठनेर के भवानी वार्ड में पार्षद उपचुनाव हेतु मतगणना हुई। कांग्रेस पार्टी की किरण सावरकर ने भाजपा के मनोज तुमाने को 28 वोटो से शिकस्त दी। नोटा को 5, निर्दलीय को 2 वोट मिले। निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक भाजपा प्रत्याशी मनोज तुमाने को 166 वोट, कांग्रेस के 194 वोट , नोटा 5 वोट, निर्दलीय 2 वोट मिले हैं। भाजपा को 28 वोट से हार का सामना करना पडा।।