बैतूल। बैतूल में भाजपा प्रत्याशी डीडी उईके 3 लाख 79 हजार 761 से ज्यादा वोटो से दोबारा चुनाव जीत गए है।उन्होंने दूसरी बार कांग्रेस के रामू टेकाम को ही हरा दिया है। आज हुई मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी डीडी उईके 8 लाख 48 हजार 236 वोट मिले है।जबकि रामू टेकाम कांग्रेस को 4 लाख 68 हजार 475 वोट ही प्राप्त हो सके। 

 

आज सुबह बैतूल के जे एच कालेज में बैतूल जिले की पांच विधानसभाओं की मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई।जबकि हरदा जिले की दो और खंडवा जिले के हरसूद विधानसभा क्षेत्र की मतगणना हरदा और हरसूद में सम्पन्न हुई। 

आज मतगणना के पहले राउंड से ही भाजपा प्रत्याशी डीडी उइके अपने निकटतम प्रत्याशी कांग्रेस के रामू टेकाम से बढ़त बनाए रहे। पहले ही राउंड में वे 13 हजार 108 वोट से आगे हो गए थे। जिसके बाद बढ़त का यह अंतर लगातार बढ़ता रहा। 20 वे राउंड में यह अंतर बढ़कर 3 लाख 79 हजार के करीब हो गया है 

 

 

डीडी ने तोड़ा अपना ही रिकार्ड

 

 बैतूल हरदा लोकसभा सीट पर भाजपा ने लगातार नवमी बार अपना कब्जा बरकरार रखा है। यहां से दुर्गादास उइके ने दूसरी बार जीत दर्ज की है। गत 2019 के लोकसभा चुनाव में वे कुल 3 लाख 60 हज़ार 241 मतों से जीत गए थे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्यासी रामु टेकाम को बड़ी शिकस्त दी थी। बीते 68 सालों में यह बैतूल में हुई अब तक कि सबसे बड़ी जीत बताई जा रही थी। लेकिन आज आये नतीजो में भाजपा के दुर्गादास उइके को उससे भी बड़ी जीत हासिल हुई।।

गत चुनाव में उन्हे 8 लाख 11 हज़ार 248 वोट मिले थे। जबकि कांग्रेस के रामू टेकाम को 4 लाख 51 हज़ार 7 वोट ही मिल सके थे। । लेकिन इस बार डीडी उईके 8 लाख 55 हजार से ज्यादा वोट हासिल कर सके। हालाकि रामू टेकाम को भी 2019 से करीब 25 हजार वोट ज्यादा मिले। 

 

 

डीडी उईके ने सुशासन सेवा की जीत बताया

 

बोले सेवा,सम्मान और गरीब कल्याण की योजनाओं के कारण वे चुनाव जीते है। लोगो के मन में मोदी है। यही सोचकर जनता ने आशीर्वाद दिया है।यही वजह हैनकी मध्यप्रदेश की 29 सीटे जीतने में कामयाब हुए है। उन्होंने आने वाले वर्षो में लोकसभा क्षेत्र में कोयला खदान, बैतूल के आदिवासी क्षेत्रों को रेल मार्ग से जोड़ने ,रोजगार के संसाधन जुटाने का संकल्प दोहराया है। उन्होंने कहा है की जिले की लघु वनोपज को मार्केट दिलाने का प्रयास करेंगे।

हार कर बोले रामू और मेहनत करेंगे

 

14 वे राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस प्रत्यासी रामू टेकाम मतगणना केंद्र से बाहर आ गए। हार के बावजूद वी मायूस नही दिखे उन्होंने अपनी हार मानते हुए कहा की जनता ने जो जनादेश दिया उसे स्वीकार करते है। शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओ ने बेहतर काम किया। दोबारा और मेहनत करेंगे।

वे लगातार लोकसभा क्षेत्र के आम जन की समस्या के लिए लड़ते रहेंगे। इसके लिए वी क्षेत्र में लगातार संपर्क बनाए रखेंगे। 

 

नही निकाला जुलूस 

 

बड़ी जीत के बावजूद डीडी उइके की जीत का जश्न नही मनाया गया। बैतूल के भाजपा कार्यलय में कार्यकर्ता तो जुटे लेकिन उनके चेहरों पर मायूसी झलकती रही। यहां जुलूस निकालने के।लिए डीजे और फूलो की वर्षा करने वाली मशीन भी बुलाई गई।लेकिन उसे वापस कर दिया गया। खुद डीडी उइके दूसरी बार जितने के बावजूद खुश नजर नहीं आए । वे 14 वे राउंड के समय मतगणना स्थल भी पहुंचे लेकिन उनके साथ इक्का दुक्का लोग ही मौजूद थे।भाजपा कार्यलय में भी डेढ़ सौ कार्यकर्ता जैसे तैसे जुटे थे। भाजपा मीडिया प्रभारी सूर्या ने बताया की जुलूस कैंसिल कर दिया गया है। कार्यकर्ता थक गए थे । राष्ट्रीय परिदृश्य के कारण थोड़ा सा झटका लगा है।।