Election Update Betul:डीडी उईके को ढाई लाख से ज्यादा की बढ़त। रामू फिर चुनाव हार गए

बैतूल ।बैतूल लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के डीडी उइके ढाई लाख से ज्यादा वोटो से आगे हो गए है। उनकी यह अजेय बढ़त दसवें राउंड की मतों की गणना के बाद सामने आई है। के मतों की गिनती दस राउंड पर पहुंच गई है। भाजपा डीडी उईके को दसवे राउंड की मतगणना में 5 लाख 65 हजार 308 वोट से मिले। जबकि कांग्रेस के रामू टेकाम 3 लाख 4 हजार 63 मत ही मिले है।
दस्वे राउंड तक डीडी उईके को 2 लाख 61 हजार 245 वोट=की अजेय बढ़त मिल गई है। तीसरे नंबर पर बीएसपी के अर्जुन भलावी 17586 मत प्राप्त कर सके है। जबकि इसके बाद सबसे ज्यादा नोटा को चौथे नम्बर पर 13214 वोट डाले गए है। है। यहां अन्य उम्मीदवारों में अनिल उईके को 6372
सुभाष बारस्कर को 2331 सुनेर उईके को 2613,भागचरन को 3720,भूरेलाल को 4806 वोट मिले है।
दसवे राउंड तक यहां कुल 9 लाख 20हजार हजार13 वोटो की गिनती पूरी हो गई है।