चिचोली ।आनंद राठौर। बैतूल इंदौर हाईवे पर आज देर शाम बाइक सवार उप  सरपंच और उसके साथी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के।पति की  एक टैंकर से टकराने से मौत हो गई। दोनो चिचोली साप्ताहिक बाजार से  अपने गांव लौट रहे थे। हादसा चूनाहजूरी जोड़ के पास हुआ। 

 

पत्रकार दिनेश यादव ने बताया की बाइक सवार चिरोटिया निवासी उप सरपंच सुक्कन धाड़से (40) ढूमका पंचायत में उप सरपंच था। वह गांव की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अनिता पाटिल के पति देवीदिन (42) के साथ साप्ताहिक बाजार कर चिचोली से अपने गांव चिरोटिया लौट रहे थे। इंदौर हाइवे पर चुनाहजुरी जोड़ पर दोनो बाइक सवार जैसे ही चिरोटया की तरफ जाने के लिए  मुड़े। दोनो इंदौर की तरफ से आ रहे टैंकर की चपेट में आ गए। उनकी टैंकर से टक्कर इतनी तेज हुई की बाइक सवार दोनो व्यक्तियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।  ई ई घटना के बाद मौके पर एंबुलेंस भी बुलवाई गई।लेकिन दोनो दम तोड़ चुके थे। घटना के बाद टैंकर का ड्राइवर भाग निकला।पुलिस ने टैंकर जप्त कर लिया है।

बता दे।की उप सरपंच सुक्कन के दो बेटे जबकि दो पत्नियां है। दूसरे मृतक देवीदिन् दो बेटे और एक बेटी है। दोनो के शव।पीएम के।लिए चिचोली सीएचसी भेज दिए गए है।जिनका।सुबह।पीएम करवाया जायेगा।