सीधी। मैजिक वाइस एप के जरिए टीचर की आवाज बनाकर छात्राओं को सुनसान जगह बुलाकर उनके साथ रेप करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफतार किया है। इस मामले में जांच के लिए SIT का गठन किया गया है। इस मामले में चार स्टूडेंट ने एफआईआर दर्ज करवाई है।

 

बताया जा रहा है की आरोपी एप से कॉलेज टीचर बनकर महिला की आवाज में बात करते और स्कॉलरशिप के लिए कागजात मंगवाने के नाम पर छात्राओं को सुनसान जगह बुलाते थे। शक न हो, इसके लिए उन्हें पहले ही बता देते कि उन्हें तय स्थान पर लेने के लिए एक लड़का बाइक से आएगा जो उन्हें टीचर के पास पहुंचा देगा।मामले की सभी पीड़िताएं एसटी वर्ग की हैं। आरोपी उन कॉलेज छात्राओं को निशाना बनाते थे, जहां स्कॉलरशिप मिलती है। इस मामले में एक पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की तब इस कांड का  खुलासा हुआ। इस मामले में लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ा है। पूछताछ में दो और लोगों के शामिल होने की जानकारी मिली। पुलिस अफसरों के मुताबिक अभी तक आरोपियों ने 7 छात्राओं से दुष्कर्म की बात कबूली है। 4 छात्राओं ने एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक पीड़िताओं की संख्या और भी अधिक हो सकती है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने इस मामले की जांच के लिए SIT गठन के आदेश दिए है।जिसके बाद 9 सदस्यीय एसआईटी टीम का भी गठन किया गया  है। 

 

यू-ट्यूब पर देखकर आवाज बदलने वाले एप की ली जानकारी

 

पुलिस ने मुख्य आरोपी ब्रजेश प्रजापति (30) और उसके साथी राहुल प्रजापति और संदीप प्रजापति को पकड़ा है। ब्रजेश प्रजापति ने दो शादियां की हैं। पहली पत्नी को उसने छोड़ दिया। दूसरी पत्नी से एक बच्ची है। आरोपी पेशे से मजदूर है, पर उसने यूट्यूब पर इस तरह के आवाज बदलने वाले एप की जानकारी ली और इसे अपने मोबाइल पर इंस्टॉल किया। इसके बाद से छात्राओं को निशाना बनाना शुरू किया।आरोपी ब्रजेश और उसके दोस्तों ने सीधी जिले के एक सरकारी कॉलेज के वॉट्सएप ग्रुप से छात्राओं के फोन नंबर निकाले थे। इन पर एक मैडम बनकर कई बार कॉल कर उन्हें विश्वास में लेते थे। आरोपियों ने बताया कि ये सब तीन महीने से कर रहे थे। हालांकि, पुलिस को इस पर विश्वास नहीं है।

हाथो में जलने के निशान से पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

दुष्कर्म की शिकायत करने वाली चार छात्राओं में से एक ने पुलिस को बताया कि दुष्कर्म करने वाले अपने चेहरे को कपड़े से ढके रहते थे। लेकिन जो पहली बार दुष्कर्म करता उसके दोनों हाथों में जलने के निशान है। पीड़ित ने पुलिस को जो बताया उसके अनुसार, फिर लोकेशन और अन्य साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके साथियों को गिरफ्तार 

 

आईजी रीवा रेंज महेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि अभी तक आरोपियों ने सात छात्राओं से रेप की बात कबूली है, लेकिन ये संख्या बढ़ भी सकती है। इसकी जांच की जा रही है। इस बारे में पुलिस मुख्यालय को अवगत कराया गया है।