बैतूल में हेड कांस्टेबल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,सुसाइट नोट में लिखा किसी को परेशान न करे

बैतूल। बैतूल पुलिस लाइन में पदस्थ हेड कांस्टेबल छतरू इवने का फांसी पर लटका शव उसी के खेत में मिला है । वह लंबे समय से ड्यूटी से भी गैर हाजिर चल रहा था। उसके पास एक सुसाइट नोट भी मिला है।जिसमे उसने बीमारी से परेशान होने और उसका पीएम न करवाने की बात लिखी है। हेड कांस्टेबल बैतूल बाजार थाना इलाके के रतन पुर में रहता था। पुलिस ने शव उतरवाकर पीएम के लिए भेजा है।
बताया जा रहा है की मृतक छत्ररू सिंह इवने (56) पुलिस लाइन बैतूल में पदस्थ था। आज सुबह उसका शव उसी के खेत में फांसी पर लटका देखने के बाद मृतक के भाई ने अन्य परिजनों को इसकी खबर करने के बाद पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और बैतूल बाजार से पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर मृतक हेड कांस्टेबल का शव फांसी से नीचे उतरवाया। बताया जा रहा है की मृतक ने करीब 5 बजे खेत पर जाकर आत्महत्या को अंजाम दिया।
लंबे समय से था ड्यूटी से गैर हाजिर
बैतूल आरक्षी रक्षित केंद्र के प्रभारी आरआई दिनेश मसकोले ने बताया प्रधान आरक्षक लंबे समय से ड्यूटी पर भी नही आ रहा था। उसकी मलाजपूर मेले में ड्यूटी लगाई गई थी। उसे चिचोली थाने में आमद देने को कहा गया था। वहां से भी वह पिछले 5 फरवरी से ड्यूटी पर नही था। वह किसी बीमारी से पीड़ित था। इधर एडिशनल एसपी कमला जोशी ने बताया की पुलिस लाइन में पदस्थ प्रधान आरक्षक छत्रु सिंह इवने ने अपने खेत रतनपुर में पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक के पास से सुसाइट नोट मिला है। जो कि मर्ग जांच में लेकर जांच शुरू की गई है। सुसाइट नोट में उसने अपनी बीमारी का उल्लेख करते हुए किसी को परेशान न करने और उसका पीएम न कराए जाने का लेख किया है।