*पति ने पत्नी और बेटी को कुल्हाड़ी से काटा फिर फंदे से लटका:*  हिंडोरिया थाना क्षेत्र के रोणा पटना गांव की घटना, मौके पर पहुंची पुलिस। 

 

 

 

दमोह । पत्नी और छह साल की बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या करने के बाद एक युवक ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना जिले हिंडोरिया थाना क्षेत्र के रोणा पटना गांव की है। सूचना के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए है।

 

 

 बताया जा रहा है की वारदात को अंजाम देने वाला युवक मनोज पटेल (26)  मानसिक रूप से कमजोर था। आज देर शाम उसने किसी बात पर नाराज होकर  पत्नी सोमाबाई (24)और छ वर्षीय बेटी वेदिका को कुल्हाड़ी से काट डाला और  खुद फांसी लगाकर फंदे से झूल गया। उसकी भी मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद एएसपी संदीप मिश्रा,म हिंडोरिया थाना प्रभारी अमित गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। 

 बताया जा रहा हैं कि मृतक की तीन बेटियां हैं , जिसमे से छोटी की हत्या हो गई है। जिस समय मनोज ने घटना को अंजाम दिया।।दो बेटियां घरबार बाहर थी।  जानकारी के अनुसार मृतक मनोज गांव में खेरमाता के पास रौंड़ा में खेर माता के पास रहता था। मानसिक बीमार मनोज को  उसके माता-पिता कभी अकेला नहीं छोड़ते थे। शुक्रवार शाम  मनोज के पिता कोमल पटेल खेती के काम से खेत पर गए थे। मनोज की एक बेटी उनके साथ गई हुई थी। दूसरी बेटी गांव में कहीं खेल रही थी। मनोज की मां भी घर पर नहीं थी। घर में केवल छोटी बेटी और उसकी पत्नी थी। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है की मनोज ने आखिर यह कदम क्यों उठाया।