किंग शाहरुख खान की तबियत बिगड़ी,अस्पताल में भर्ती, जानिए किंग खान की सेहत का अपडेट

बैतूल। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख की लू लगने के बाद तबियत बिगड़ गई है। उन्हे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। वे बीते मंगलवार से भर्ती है। दो दिन पहले शाहरुख खान की तबियत अचानक बिगड़ने की खबर आई थी।
केडी अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, शाहरुख को डिहाइड्रेशन की समस्या हुई थी। शाहरुख को देखने जूही चावला भी अस्पताल पहुंचीं। रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख आज शाम को डिस्चार्ज होकर मुंबई के रवाना हो सकते हैं।
एक चैनल से बात करते हुए जूही ने कहा कि बीती रात से उनकी हालत ठीक नहीं थी और वो ठीक महसूस नहीं कर रहे थे। उनकी देखभाल हो रही है और आज शाम से शाहरुख बेहतर महसूस कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि शाहरुख खान जल्दी ही ठीक होकर अपनी टीम को फिर से चियर करते नजर आएंगे।
शाहरुख खान के स्वास्थ्य और डिस्चार्ज को लेकर केडी अस्पताल की ओर से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट या मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। वहीं, एयरपोर्ट सूत्र बता रहे हैं कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद शाहरुख खान दोपहर 3 बजे अहमदाबाद से मुंबई के लिए रवाना हो सकते हैं। शाहरुख खान को अस्पताल के प्रेसिडेंशियल सुइट में रखा गया है।
बता दें, आज सुबह डॉक्टरों की एक टीम ने शाहरुख खान का चेकअप किया है। शाहरुख खान को रात 11 बजे डिस्चार्ज किया जा सकता है। क्योंकि उनकी तबीयत बेहतर है। केडी अस्पताल से सीधे हवाईअड्डे से चार्टर्ड विमान के जरिए मुंबई के लिए उड़ान भरेंगे। शाहरुख खान के साथ उनकी पत्नी गौरी खान भी हैं।