Logo
ब्रेकिंग
VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित
Header Ad

धराली के बाद अब थराली में तबाही… आधी रात को बादल फटा, भरभरा कर आया मलबा, कई घरों को नुकसान

0

उत्तराखंड के चमोली के थराली से बादल फटने की खबर सामने आई है. बादल फटने से थराली में भारी तबाही हुई. लोगों के घरों में मलबा घुस गया, कई गाड़ियां मलबे में दब गईं. इस आपदा में सगवाड़ा गांव में एक युवती की मौत भी हो गई. वहीं एक शख्स लापता बताया जा रहा है. SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य भी शुरू कर दिया है. थराली के साथ-साथ आस-पास के गांवों में भी तबाही हुई.

शुक्रवार को भारी बारिश के बाद आधी रात को ये बादल फटने की घटना हुई, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई. राड़ीबगड़ और चेपड़ों में कई वाहन मलबे में दब गए. यहां कई दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गईं. आधी रात को आई तबाही से लोग दहशत में हैं. वह अपने घरों से बाहर निकल गए हैं. सड़कों पर इस कदर मलबा जमा हो गया है कि सड़कें तलाब में तब्दील हो गई हैं.

चमोली पुलिस ने दी जानकारी

चमोली पुलिस ने इस घटना को लेकर एक्स पर पोस्ट करते हुए, “बीती रात थाना थराली क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि से जनजीवन प्रभावित हुआ. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थाना थराली पुलिस ने रात्रि में ही मस्तैदी दिखाते हुए स्थानीय लोगों को सतर्क किया और घरों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया.”

क्षेत्र में आवाजाही बंद हो गई

बादल फटने से लोगों में हड़कंप मच गया. सड़क पर आए इस मलबे के चलते सड़कें ब्लॉक होने की वजह से मार्ग भी बंद हो गए हैं. थराली-ग्वालदम मार्ग और थराली-सागवाड़ा मार्ग पर यातायात बाधिता हो गया है. ऐसे में क्षेत्र में आवाजाही बंद हो गई है और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मिंग्गदेरा के पास सड़क से मलबा हटाने की कोशिश की जा रही है, जिसके लिए बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO) की टीम कार्य में जुटी हुई है.

एसडीएम आवास में 3-4 फुट मलबा घुसा

चमोली के डीएम संदीप तिवारी ने इस घटना को लेकर बताया कि चमोली के थराली तहसील में कल रात बादल फटने से काफी नुकसान होने की आशंका है. बादल फटने से काफी मलबा आया है, जिससे एसडीएम आवास समेत कई मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं. पूरा एसडीएम आवास मलबे में दब गया है. एसडीएम आवास में 3 से 4 फुट तक मलबा घुस गया है. इससे भारी मात्रा में नुकसान हुआ है, चारों ओर से दीवारें टूट गई हैं.

इसके साथ ही अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने बताया कि थराली में अतिवृष्टि से आयी आपदा का राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है, प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर ठहराने की व्यवस्था की जा रही है. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम तैनात हैं और राहत बचाव कार्य किया जा रहा है. घटना के बाद प्रभावित इलाकों का हाल बेहाल है, जिसके वीडियो भी सामने आए हैं. वीडियो में तबाही का मंजर साफ देखा जा सकता है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.