Logo
ब्रेकिंग
₹1200 नहीं, बस पानी चाहिए! — बैतूल के बल्हेगांव में लाडली बहनों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कोठीबाजार में अतिक्रमण हटाओ मुहिम की आशंका से हड़कंप, SDM ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण पत्नी ने साथ चलने किया इंकार,पति ने लगा ली फांसी,विवाद के कारण 24 घंटे बाद हुआ पीएम 57 CSC सेंटरों पर कार्रवाई,ID की ब्लॉक बरेठा में ट्राले ने तीन कारों, बाइक सवारों को कुचला, पुलिस ASI की पत्नी की मौत इंदौर में सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती दीपाली डागा को मिला रवींद्रनाथ टैगोर नेशनल ... जिला अस्पताल को बड़ा झटका — डॉक्टर आनंद मालवीय ने 15 साल की सेवा के बाद दिया इस्तीफा मुलताई रेलवे स्टेशन पर ईमानदारी की मिसाल: जमात के लोगों की मदत से मिला सीमा का बैग कांग्रेस की पांच सदस्यीय जिला अनुशासन समिति गठित, पार्टीविरोधी गतिविधियों पर तत्काल होगी कार्रवाई 48 जिलों में फर्जी हाजिरी का फंडा — बैतूल के 5 डॉक्टर्स के भी सार्थक ऐप घोटाले में शामिल होने का आरो...
Header Ad

‘लड़कियों का सौदा करता है ये…’ कॉलर पकड़कर चैंबर से निकाला, महिला कर्मचारियों ने अस्पताल में अफसर की कर दी पिटाई

राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट के एक सीनियर नर्सिंग ऑफिसर की महिला कर्मचारियों ने पिटाई कर दी.आरोप है कि नर्सिंग ऑफिसर, महिला सुरक्षा गार्ड और अन्य महिला कर्मचारियों के साथ बदसलूकी और छेड़छाड़ करता था. इससे परेशान होकर महिला सुरक्षा गार्ड और अन्य महिला कर्मचारियों ने मिलकर सीनियर नर्सिंग ऑफिसर को अस्पताल में घुमाकर पीटा. अस्पताल प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कमेटी गठित कर दी है.

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, मामला शनिवार का है. महिला सुरक्षा गार्ड ने नर्सिंग अधिकारी महेश गुप्ता का कॉलर पकड़कर उनके चैंबर से बाहर लाईं. महिला कर्मचारियों ने गुप्ता को चारों तरफ से घेर कर पिटाई शुरू कर दी. अस्पताल प्रशासन के अलावा इस मामले की शिकायत प्रताप नगर थाने में भी की गई है. पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए है, जांच की जा रही है. अधिकारी पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि विवाद का मूल कारण क्या था. इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिलाएं अफसर को चैंबर से निकालती हुई दिखती हैं. साथ ही वह कहती हैं कि यह लड़कियों का सौदा कर रहता है. कोई पुलिस को फोन करो.

क्या बोले अस्पताल के अधीक्षक?

अस्पताल अधीक्षक डॉ संदीप जसूजा ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है. उन्होंने कहा मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित कर दी गई है. दोनों पक्षों की सुनवाई करने के बाद कमेटी अपनी रिपोर्ट पेश करेगी.

अस्पताल परिसर में बढ़ा तनाव

इस मामले के बाद अस्पताल परिसर में तनाव बढ़ गया है. कर्मचारियों में गुस्से का माहौल है और कई लोग इस मुद्दे पर खुलकर प्रतिक्रिया देने से बच रहे हैं. कर्मचारियों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन को जल्द से जल्द इस मामले की जांच करानी चाहिए.

अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर संदीप जसूजा ने सभी कर्मचारियों से संयम बनाए रखने और प्रशासन को मामले की जांच करने देने की अपील की है. उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अराजकता से अस्पताल की कार्यप्रणाली बाधित हो सकती है. इसलिए सभी को जांच कमेटी के निर्णय का इंतजार करना चाहिए. फिलहाल, पुलिस और अस्पताल प्रशासन दोनों ही इस घटना की जांच कर रहे हैं और मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच चल रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.