Logo
ब्रेकिंग
₹1200 नहीं, बस पानी चाहिए! — बैतूल के बल्हेगांव में लाडली बहनों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कोठीबाजार में अतिक्रमण हटाओ मुहिम की आशंका से हड़कंप, SDM ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण पत्नी ने साथ चलने किया इंकार,पति ने लगा ली फांसी,विवाद के कारण 24 घंटे बाद हुआ पीएम 57 CSC सेंटरों पर कार्रवाई,ID की ब्लॉक बरेठा में ट्राले ने तीन कारों, बाइक सवारों को कुचला, पुलिस ASI की पत्नी की मौत इंदौर में सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती दीपाली डागा को मिला रवींद्रनाथ टैगोर नेशनल ... जिला अस्पताल को बड़ा झटका — डॉक्टर आनंद मालवीय ने 15 साल की सेवा के बाद दिया इस्तीफा मुलताई रेलवे स्टेशन पर ईमानदारी की मिसाल: जमात के लोगों की मदत से मिला सीमा का बैग कांग्रेस की पांच सदस्यीय जिला अनुशासन समिति गठित, पार्टीविरोधी गतिविधियों पर तत्काल होगी कार्रवाई 48 जिलों में फर्जी हाजिरी का फंडा — बैतूल के 5 डॉक्टर्स के भी सार्थक ऐप घोटाले में शामिल होने का आरो...
Header Ad

राज्यपाल मंगूभाई पटेल से मिले मंत्री धर्मेंद्र लोधी, नोहलेश्वर महोत्व के लिए किया आमंत्रित

दमोह जिले के नोहटा में 18 फरवरी से शुरू होने वाले नोहलेश्वर महोत्सव के कार्यक्रमों में देश प्रदेश के दिग्गज नेताओं जनप्रतिनिधियों के आने की संभावना है। संस्कृति पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी नोहटा महोत्सव को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने कोई कोर कसर छोड़ना नहीं चाहते। इसी क्रम में मंत्री लोधी ने अब नोहटा महोत्सव कार्यक्रम में बतौर अतिथि माननीय राज्यपाल मंगू भाई पटेल को आमंत्रित करने पहुंचे। जहां भोपाल स्थित राजभवन पहुंचकर संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेंद्र लोधी ने राज्यपाल से सौजन्य मुलाकात कर दमोह नोहलेश्वर महोत्सव 2025 के लिए आमंत्रण दिया।

गौरतलब है कि दमोह जिले के नोहटा स्थित नोहलेश्वर मंदिर परिसर में 18 से 28 फरवरी तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य तथा पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी के विशेष आतिथ्य में होगा। इस महोत्सव के दौरान विभिन्न लोक कलाकारों द्वारा लोकनृत्य, भजन, लोकगीत तथा संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी। कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। समारोह का समापन भजन गायक लखबीर सिंह लख्खा की भजन संध्या के साथ होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.