Logo
ब्रेकिंग
Cold Night: बैतूल में सीजन की सबसे सर्द रात पारा 7.5 पर पहुंचा भीमपुर अस्पताल सौ बिस्तरों का बनेगा, मिलेगा स्टाफ और सुविधाएं ,केबिनेट ने दी मंजूरी बैतूल में 64 हजार से ज्यादा वोटर्स के नाम खतरे में, 4 हजार रिपीट 6 हजार वोटर्स को भेजेंगे नोटिस बैतूल से अपहृत मासूम महाराष्ट्र में मिली। आरोपी छुटकर भागा। दस पुलिस टीम कर रही थी तलाश साहनी दवा एजेंसी का कर्मचारी मोजे में छुपाकर ले जाता था दवा, रंगे हाथ पकड़ाया जेल से छुटे आरोपी ने किया मासूम का अपहरण ,दस टीमें तलाश में जुटी Road Accident: पंखा ओवरब्रिज पर ट्रक टकराए,ड्राइवर फंसा,रेस्क्यू का वीडियो बैतूल में फिर गिरा पारा ,24 दिन बाद फिर 8.2 डिग्री आया सदर में युवक की पिटाई का वीडियो वायरल,आरोपी फरार पिंटू ढाबे पर मारपीट मामले ने पकड़ा तूल,ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
Header Ad

महाराष्ट्र: विरार में बड़ा हादसा, चार मंजिला रिहायशी इमारत का एक हिस्सा ढहा, 2 की मौत, कई घायल

0

महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार के नारंगी इलाके में मंगलवार देर रात एक चार मंजिला रिहायशी इमारत का हिस्सा ढह गया. जिसके बाद मौके पर बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. बताया जा रहा है कि यह इमारत जर्जर थी, इसलिए पहले से कुछ लोग इसको खाली कर दिए थे. लेकिन कई परिवार अभी भी यहां रह रहे थे.जानकारी के मुताबिक इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. अब तक 11 लोगों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका है.

जानकारी के मुताबिक पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य शुरू कर चुके हैं. घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया है.

घायलों और मृतकों की हुई पहचान

इस हादसे में मृत लोगों की पहचान आरोही ओंकार जोविल (24) और उत्कर्षा जोविल (1) के रूप में हुई है. वहीं मलबे से निकले गए लोगों में प्रभाकर शिंदे (57), प्रमिला प्रभाकर शिंदे (50), प्रेरणा शिंदे (20), विशाखा जोविल (24), मंथन शिंदे (19), प्रदीप कदम (40), जयश्री कदम (33), संजॉय सिंह (24), मिताली परमार (28) शामिल हैं.

मुंबई के भायखला में 4 मंजिला इमारत ढही

इससे पहले मुंबई के भायखला पश्चिम के मदनपुरा इलाके में एक चार मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई थी. घटना के समय इमारत में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया. इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए. हालांकि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली.

इमारत को असुरक्षित घोषित कर कराया खाली

यह इमारत मदनपुरा पोस्ट ऑफिस के पास स्थित थी और महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) के अधीन थी. अधिकारियों ने बताया कि 2 अगस्त को ही इमारत को असुरक्षित घोषित कर उसे खाली करवा लिया था, जिसके कारण हादसे में कोई जानमाल की हानि नहीं हुई. बीएमसी अधिकारियों के मुताबिक, पहली और तीसरी मंजिल का कुछ हिस्सा गिरा और कुछ ही देर में पूरी इमारत जमींदोज हो गई.

Leave A Reply

Your email address will not be published.