Logo
ब्रेकिंग
यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल 18 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे आदिवासी छात्र, अधीक्षक पर मारपीट और वसूली के आरोप रेगिस्तान में बसा इंजीनियरिंग का चमत्कार: 2200 साल पहले बिना नदी के कैसे बसा शहर ? आज भी वैज्ञानिक इ... बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल
Header Ad

बिहार ललित कला अकादमी की अनोखी पहल, युवा फोटोग्राफी कला प्रदर्शनी कल से

पटना में युवा कलाकारों के लिए कल से एक अनोखा अवसर आ रहा है. बिहार कला संस्कृति एवं युवा विभाग और ललित कला अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में ‘कला मंगल श्रृंखला’ का नया आयोजन होने जा रहा है. 25 फरवरी से शुरू होने वाला यह कार्यक्रम 28 फरवरी तक चलेगा. इस दौरान युवा कलाकारों की फोटोग्राफी कला की कलाकृतियों की समूह प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी.

युवा कलाकारों को प्रतिभा दिखाने का अवसर

कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार तथा बिहार ललित कला अकादमी का यह आयोजन काफी अनोखा माना जा रहा है. यह प्रदर्शनी पटना स्थित बिहार ललित कला अकादमी, फ्रेजर रोड के बहुद्देशीय सांस्कृतिक परिसर “कलादीर्घा” में आयोजित होगी. इस दौरान प्रदेश भर के कलाकारों के आने की संभावना है. युवा कलाकारों को अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन करने का यह अनोखा अवसर है.

फोटोग्राफी कला प्रदर्शनी का उद्घाटन 25 फरवरी 2025 को अपराह्न 1:00 बजे किया जाएगा. प्रदर्शनी 26 फरवरी से 28 फरवरी 2025 तक प्रतिदिन पूर्वाह्न 11:00 बजे से संध्या 6:00 बजे तक कला प्रेमियों के लिए खुली रहेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.