
दिल्ली का मौसम पल-पल करवट बदल रहा है. शुक्रवार को जहां दिल्ली में दिनभर बादल छाए रहे और झमाझम बारिश होती रही. वहीं शनिवार को दिल्ली में धूप खिली नजर आई. अब मौसम विभाग की ओर से आज दिल्ली के लिए बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है. सितंबर की शुरुआत दिल्ली में बारिश के साथ होने का अलर्ट जारी किया गया है. दिल्ली में तीन दिन लगातार झमाझम बारिश होने की संभावना है.
शुक्रवार को दिनभर हुई बारिश के बाद दिल्ली के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन शनिवार को फिर से तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई. वहीं आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम विभाग की ओर से 31 अगस्त, 1 और 2 सितंबर के लिए दिल्ली में बहुत तेज बारिश की संभावना जताई है.
