Logo
ब्रेकिंग
बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद
Header Ad

दिल्ली भगदड़ के बाद प्रयागराज से लेकर पटना तक, स्टेशनों पर भारी भीड़, गुस्साए यात्रियों ने तोड़े ट्रेन के शीशे

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई, वहीं कई घायल हैं. इस हादसे के बाद देश के अलग-अलग रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी है. प्रयागराज जंक्शन पर भी यात्रियों का दबाव बढ़ गया है. भीड़ पर काबू पाना पुलिस और जीआरपी के लिए मुश्किल हो रहा है. वहीं, पटना रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों का हुजूम उमड़ा है. ट्रेन के दरवाजे नहीं खोलने पर गुस्साए यात्रियों ने बोगी के शीशे तोड़ दिए. पंडित दिन दयाल स्टेशन पर भी यात्रियों की भीड़ उमड़ी है.

प्रयागराज जंक्शन पर प्रशासन के अनुमान से भी अधिक रेल यात्री जंक्शन के बाहर जमा हो गए हैं, जिनका दबाव कम करने के लिए पुलिस ने रस्सियों का घेरा बना दिया है. इसी घेरे के दायरे में रहकर भीड़ रेंग-रेंग कर आगे बढ़ रही है. जंक्शन पर भारी संख्या में पुलिस बल और पैरा मिलिट्री फोर्स ने मोर्चा संभाला है.

प्रयागराज जंक्शन परिसर में सीधे एंट्री नहीं

आज भी प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ उमड़ी है. श्रद्धालुओं को अब प्रयागराज जंक्शन परिसर में सीधे एंट्री नहीं दी जा रही है. रेलवे स्टेशन जाने वाले रास्तों को ब्लॉक कर दिया गया है. भीड़ को पहले रेलवे स्टेशन के पास खुसरो बाग परिसर में बनाए गए होल्डिंग एरिया की तरफ मोड़ दिया जा रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.