Logo
ब्रेकिंग
रामपुर सब स्टेशन का किसानों ने किया घेराव, बिजली कटौती और लापरवाही के खिलाफ फूटा आक्रोश Accident: बैतूल में बाइक सवार छात्रों को पिक अप ने टक्कर मारी,मौत,दो घायल Jwar scam: ज्वार खरीदी में बटाईदारों की जांच ठंडी, प्रशासन की सजगता से टला 60 करोड़ का घोटाला Cold wave:बैतूल में बढ़ी ठंड:तीन दिन में चार डिग्री गिरा पारा,आज 9 डिग्री तापमान दर्ज अब चोर मोबाइल,GPS नेटवर्क को जाम करने लगे,बैतूल में जैमर के साथ चोरी का प्रयास राहुल गांधी को भेंट की दीपाली ने अनोखी पेंटिंग,मिली सराहना बैतूल में आल इंडिया विमेंस क्रिकेट लीग शुरू,मंत्री कृष्णा गौर ने किया शुभारंभ दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो की मौत बैतूल-इंदौर हाईवे पर स्कॉर्पियो रेलिंग से टकराई, आर पार चीर दिया डिवाइडर ,तीन लोग घायल चार दिन में 8 डिग्री गिरा तापमान, बैतूल में ठंड ने दी दस्तक
Header Ad

तलाक का केस लड़ने वाले वकील पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप

इंदौर। एक महिला ने वकील देवेंद्र पेंडसे पर छेड़छाड़ और अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया है। महिला ने पति से तलाक लेने के लिए देवेंद्र को केस सौंपा था। एरोड्रम पुलिस ने देवेंद्र के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक जय भवानी नगर निवासी 33 वर्षीय महिला का पति से विवाद चल रहा है। उसने तलाक के लिए फैमिली कोर्ट में केस लगाया था। वकील देवेंद्र को केस सौंपा था। महिला भी वकालात करती है।

आरोप है कि देवेंद्र बातचीत के बहाने आपत्तिजनक मैसेज करने लगा। परेशान होकर महिला को वकील बदलना पड़ा। देवेंद्र उसका पीछा करने लगा। पुलिस ने सोमवार को उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

  • एक महिला ने बैंककर्मी दिलीप बघेल पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
  • महिला के पति ने फ्लैट पर बैंक से ऋण लिया था।
  • किश्‍त न भरने पर बैंक ने फ्लैट फ्रीज कर लिया।
  • आरोप है कि बैंककर्मी दिलीप ने सामान निकालने के लिए बहाने बुलाया और छेड़छाड़ की।
  • जबरदस्ती फ्लैट में ले गया और दुष्कर्म का प्रयास भी किया।
  • सोमवार को पुलिस ने दिलीप के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया।
  • महिला से छेड़छाड़,पति को धमकाया

    • वाल्मिकीनगर(बाणगंगा) पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर नीरज चौहान के खिलाफ केस दर्ज किया है।
    • आरोपित महिला को परेशान करता था। सोमवार को उसने कालोनी में सरेराह हाथ पकड़ लिया।
    • उसके साथ अश्लील हरकतें की। पुलिस ने उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
    • महिला द्वारा विरोध करने पर नीरज ने पति को धमकाया और बदला लेने की धमकी दी।

    चाकू से केक काटने वाली युवती गिरफ्तार

    • जन्मदिन पर चाकू से केक काट कर रील बनाने वाली युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
    • उसके विरुद्ध अवैध रूप से हथियार(चाकू) रखने का केस दर्ज किया है।
    • एमआईजी पुलिस के मुताबिक न्यू अंजनी नगर(बड़ी भमौरी)निवासी शिल्पा परमार ने जन्मदिन पर चाकू से केक काटा था।
    • उसके साथ आपराधिक प्रवृति के युवक भी थे। पुलिस ने सोमवार को शिल्पा को चाकू सहित पकड़ लिया।
    • पुलिस का दावा है कि शिल्पा नेहरुनगर की बदनाम गली में चाकू लेकर खड़ी थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.