Logo
ब्रेकिंग
खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल 18 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे आदिवासी छात्र, अधीक्षक पर मारपीट और वसूली के आरोप रेगिस्तान में बसा इंजीनियरिंग का चमत्कार: 2200 साल पहले बिना नदी के कैसे बसा शहर ? आज भी वैज्ञानिक इ... बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र...
Header Ad

जबलपुर में शादी समारोह में खूनी खेल, बदमाशों ने युवक को चाकू मार कर उतारा मौत के घाट

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में बारात में शामिल होने आए एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। बदमाशों ने चाकू से हमला कर युवक को मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए. फिलहाल, पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी हुई है। गढ़ा थाना क्षेत्र के शक्ति नगर की यह घटना है। बारात अधारताल से शक्ति नगर आई थी, बारात में शामिल होने अभिषेक रजक भी आया था।

इस दौरान दो युवकों से उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया. बदमाशों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया और उसकी हत्या कर दी। युवक घायल हालत में काफी देर तक पड़ा रहा. मृतक के भाई शेखर ने जब उसको तलाश किया तब इस घटना का पता चला, शेखर तुरंत अभिषेक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

इस घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसआई अनिल कुमार ने बताया कि अभिषेक के जांघ और पेट पर चाकू से वार किया गया था. जिसके चलते उसकी मौत हो गई. आरोपियों की तलाश जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.