Logo
ब्रेकिंग
नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान बैतूल में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने भूतपूर्व सैनिक और भतीजे को मारी टक्कर, दोनों की हालत गंभीर,... डेढ़ करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले का तीसरा आरोपी प्रकाश बंजारे गिरफ्तार, दो पहले ही पकड़े जा चुके भैंसदेही में बड़ा हादसा: स्कूल बस और तूफान की टक्कर में छात्रा की मौत, 11 बच्चे घायल नो पार्किंग में बाइक खड़ी करने पर आरपीएफ ने लगाई जैमर — शराबी युवक ने गुस्से में बाइक को लगाई आग, स्...
Header Ad

काम दिलाने के बहाने पति को सौंपा, फिर 3 लोगों ने लूट ली असम से आई महिला की इज्जत

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सरधना क्षेत्र में असम की रहने वाली महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है. पीड़िता को मुजफ्फरनगर से अगवा कर ईंट भट्ठे पर ले जाया गया, जहां तीन लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते पांच आरोपियों, जिनमें एक महिला भी शामिल है, को गिरफ्तार कर लिया गया है.

असम की रहने वाली महिला वर्ष 2021 से अपने पति के साथ मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर क्षेत्र में रह रही थी. कुछ समय पहले उसका तलाक हो गया, जिसके बाद वह एक फैक्ट्री में काम करने लगी. वहीं उसकी दोस्ती सोनी नामक महिला से हो गई, जो उसी फैक्ट्री में काम करती थी. सोनी का पति समीर मवाना वसीम का दोस्त था, जो सरधना के एक ईंट भट्ठे पर काम करता था.

गुरुवार शाम वसीम फैक्ट्री कर्मचारी दीपक की कार लेकर पीड़िता को मंसूरपुर से अपने साथ ले गया. हाईवे पर घूमने के बाद जब महिला ने घर जाने की बात कही, तो वसीम ने उसे तमंचे के बल पर धमकाते हुए सरधना के एक ईंट भट्ठे पर ले गया. वहां पहले से मौजूद दीपक और अमजद ने वसीम के साथ मिलकर शराब के नशे में महिला से दुष्कर्म किया.

पीड़िता ने ऐसे बचाई जान

शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे, जब आरोपी नशे में थे, तब महिला ने अपने मकान मालिक को फोन कर घटना की जानकारी दी और अपनी लोकेशन व्हाट्सएप पर भेज दी. मकान मालिक ने तुरंत यूपी पुलिस को 112 पर कॉल करके सूचना दी. कंट्रोल रूम ने सरधना पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस सुबह 5 बजे ईंट भट्ठे पर पहुंची और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि इस अपराध में महिला की मित्र सोनी और उसके पति समीर की भी संलिप्तता था. इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस का बयान

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 112 नंबर पर कॉल कर बताया कि उसकी महिला मित्र ने उसे काम के बहाने ईंट भट्ठे पर भेजा था, जहां तीन लोगों ने दुष्कर्म किया. सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल, पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है. साथ ही पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.