करांची। पाकिस्तान के कराची में एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के बेटे ने गर्लफ्रेंड के लिए बर्गर ऑर्डर किया था जब बर्गर आया तो उसका दोस्त आधा बर्गर खा गया जिससे नाराज पुलिस अधिकार के बेटे ने उसकी गोली मार कर हत्या कर दी। जिस लड़के की हत्या हुई वह सेशन जज का बेटा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधिकारी का बेटा दानियाल ने गर्लफ्रेंड और खुद के लिए दो जिंजर बर्गर ऑर्डर किए थे लेकिन उसका दोस्त अली जो सेशन जज का बेटा था आधा बर्गर खा गया। इससे नाराज दानियाल ने अपने सिक्योरिटी गार्ड की असॉल्ट राइफल ली और अपने दोस्त अली पर गोलियां दाग दीं। घायल अली को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। 
जांचकर्ता अधिकारी का कहना है कि रिटायर्ड पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नजीर अहमद मीर बहार के बेटे दानियाल मीर बहार ने कराची डिस्ट्रिक्ट साउथ सेशंस जज जावेद केरियो के बेटे को अपने घर बुलाया था। अली ने दानियाल की गर्लफ्रेंड का आधा बर्गर बिना पूछे खा लिया जिससे दानियाल का अली से विवाद हो गया था। गुस्साए दानियाल ने अली को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। ये घटना आठ फरवरी को कराची के डिफेंस हाऊसिंग अथॉरिटी इलाके में हुई थी।